A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवां के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने मचाई धूम

सरकार ग्रामीण अंचल में शिक्षा की मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने कोई कसर बाकी नहीं रखेगी -विधायक प्रणय पांडे

रीठी, कटनी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP. IMG 20251128 WA0015

सुरम्य वादियों के बीच स्थित घनघोर जंगल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक शाला नैगवां के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आदिवासी अंचल की संस्कृति साफ नजर आई। यहां पर आदिवासी गानों पर नृत्य कर और छात्राओं का राजस्थानी झूमर नृत्य को देखकर अतिथियों ने दांतों तले उंगली दबा ली। इतनी दूर इस तरह के आयोजन की सभी ने प्रशंसा की। संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रणय प्रभात पांडे ने पहुंचकर स्वदेशी थीम पर आधारित बाल मेला का अवलोकन किया। उन्होंने खरीदारी के साथ फुल्की का भी आनंद उठाया और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।IMG 20251128 WA0016 उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सरकार इस तरह के आदिवासी अंचल में शिक्षा को बढ़ावा देने कोई कसर बाकी नहीं रखेगी जो भी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता होगी वह पूरा करने का प्रयास करेंगे।IMG 20251128 WA0013उन्होंने विद्यालय में इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरत है कि पालक अपने बच्चों को स्कूल भेजें और इन्हीं होनहार बच्चों के प्रगति कर आगे बढ़े उनका किसी भी चीज की आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति वह करेंगे चाहे वह इंजीनियरिंग मेडिकल व अन्य शिक्षा की बात हो। यहां के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में भी आर्थिक मदद के साथ जो भी संभव होगा वह जरूर पूरा करेंगे।

शालेय पुस्तक अभिनव का विमोचनIMG 20251128 WA0014

इस अवसर पर विधायक सहित अन्य अतिथियों ने शालेय पत्रिका अभिनव का विमोचन करते हुए पुस्तक में वर्णित विषय की भी सराहना की। आयोजन को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी अध्यक्ष प्रकाश साहू ने आयोजन की प्रशंसा की और इतनी दूर इस तरह के आयोजन से सीख लेने की बात भी कहीं। प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचार के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी दी साथी वार्षिक प्रतिवेदन सेवाकांत मिश्रा ने प्रतिवेदन किया। विधायक का सम्मान विद्यालय परिवार के संतोष चौधरी, प्रीति विश्वकर्मा, आरती पटेल, मालती कुशवाहा, जयप्रकाश पटेल, जयप्रकाश तिवारी, संजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, कृष्णकांत पटेल, तिलक सिंह, पवन दुबे, राम केत द्विवेदी सहित अन्य ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। आयोजन में भाजपा नेता मिलु लाल चक्रवर्ती, ओमकार मिश्रा, बाकल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सेन, एडीपी रमसा अभय जैन, ग्राम पंचायत सरपंच अनिता चौधरी, छन्नू पटेल, नंदू राय, टीआई शाहिद खान, चौकी प्रभारी विनोद पांडे, धनी सिंह ठाकुर, नोने सिंह ठाकुर, सोनी सिंह ठाकुर, गिरवर सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह ठाकुर, कमलेश सिंह, सुबह सिंह, सुकरात सिंह, हैप्पी अग्रवाल व बिंजन श्रीवास, मदन सिंह सहित हजारों की संख्या में नागरिक व पालक उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!