A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमहोबामहोबा

पनवाड़ी पुलिस ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा करने वाली वांछित अभियुक्ता को दबोचा

लक्ष्मी कान्त सोनी

पनवाड़ी पुलिस ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा करने वाली वांछित अभियुक्ता को दबोचा

महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा श्री प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना पनवाड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज दिनांक 30.11.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री रविकांत गोंड के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा करने वाली वांछित अभियुक्ता अर्चना पत्नी अर्जुन सिंह (उम्र 36 वर्ष) निवासी ग्राम फंदना को गिरफ्तार किया।

थाना पनवाड़ी में पंजीकृत मु०अ०सं० 200/2025 धारा 318(4)/338/336(3) बीएनएस के तहत यह मामला दर्ज था। अभियुक्ता पर आरोप है कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अनुचित बीमा कराया था।

पुलिस टीम ने अभियुक्ता को ग्राम फंदना के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—
• निरीक्षक बलवान सिंह
• कांस्टेबल रामकुमार तिवारी
• कांस्टेबल उमेशचन्द्र
• महिला कांस्टेबल शैलजा

गिरफ्तार अभियुक्ता—
• अर्चना पत्नी अर्जुन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम फंदना थाना पनवाड़ी, जनपद महोबा।

Back to top button
error: Content is protected !!