A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

जिला पंचायत वार्ड नंबर 22 में बुजुर्ग सम्मान एवं प्रतिभोज कार्यक्रम आयोजित

जिला पंचायत वार्ड नंबर 22 में बुजुर्ग सम्मान एवं प्रतिभोज कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 22 में बुजुर्गों के सम्मान हेतु भव्य समारोह और प्रतिभोज का आयोजन हिरन गाँव बाग के पीछे, जरौली खुर्द में किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत क्षेत्र के बार्ड 22 के सभी बुजुर्गों को सम्मानित किया गया और उन्हें शॉल माला व प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी के पति शैलेन्द्र यादव ने बताया कि आज हमारे वार्ड के सभी बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें उनके आशीर्वाद का अवसर मिला है। यहाँ पर विशाल भंडारा भी आयोजित किया गया है। सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में आएँ और प्रसाद ग्रहण करें।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्ति एवं सम्मान की भावना से भर गया।इस अवसर पर शैलेंद्र यादव,पुष्पेंद्र यादव प्रधान नगला खार ,जितेंद यादव हरे कृष्णा बिल्डर,रनवीर सिंह उलाऊ खेड़ा प्रधान,करन सिंह जरौली कला,प्रहलाद सिंह जरौली कला,दीपक कुशवाह प्रधान भोडेला समस्त क्षेत्रवासी शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!