A2Z सभी खबर सभी जिले की

गाजीपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण की नई तिथियां घोषित

ड्राफ्ट 16 दिसंबर को, अंतिम सूची 14 फरवरी 2026 को जारी होगी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाजीपुर


गाजीपुर जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों और नागरिकों को नई समय-सारणी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नए शेड्यूल के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी होगी।

दावे और आपत्तियाँ 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद नागरिक अपने नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी त्रुटि को लेकर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
दावे और आपत्तियाँ दाखिल करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

सुनवाई और निपटान 07 फरवरी तक

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) द्वारा प्राप्त दावे-आपत्तियों पर नोटिस जारी करने, सुनवाई करने और मौके पर सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से 07 फरवरी 2026 तक चलेगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूट न जाए।

प्रारंभिक प्रक्रिया: 11 से 15 दिसंबर के बीच होगी तैयारी

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार—

11 दिसंबर 2025 — गणना अवधि एवं मतदान केंद्रों का युक्तिकरण / पुनर्व्यवस्थापन

12–15 दिसंबर 2025 — नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण एवं ड्राफ्ट रोल की तैयारी

16 दिसंबर 2025 — ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

इसके बाद नागरिक सूची में दर्ज अपने विवरणों की जाँच कर सकेंगे और आवश्यक बदलाव के लिए आवेदन कर पाएँगे।

अंतिम सूची 14 फरवरी को जारी होगी

दावे-आपत्तियों के निपटान और सूची के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद, मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए अनुमति 10 फरवरी 2026 को ली जाएगी।
इसके उपरांत, 14 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अनुसार, यही सूची आगामी चुनावों में उपयोग की जाएगी तथा यह विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया इसी के साथ पूर्ण हो जाएगी।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!