A2Z सभी खबर सभी जिले की

अलवर में गायत्री परिवार द्वारा बिना दहेज का विवाह संस्कार

आज दिनांक 4 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 बजे अपना घर महिला आश्रम, वैशाली नगर, अलवर में गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य E 163 अंबेडकर नगर अलवर निवासी श्री हरीश सैनी अध्यापक और वंदना सैनी अध्यापिका 27 वा विवाह दिवस संस्कार गायत्री यज्ञ के सानिध्य में मनाया गया। यज्ञ में महिला आश्रम की प्रभुजनों ने भी आहुतियां समर्पित की।
विवाह संस्कार में दंपत्ति को विवाह के समय दिलाई गई प्रतिज्ञाओं का स्मरण करा कर दो दीपकों की लौ को मिलाकर संकेत दिया कि आप दो शरीर एक आत्मा हैं ।
एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर सप्तपदी की रस्म निभाकर संकल्पित कराया कि आपको आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर , कदम से कदम मिलाकर, मतभेद भुलाकर जीवन भर साथ चलना है। अगर इस बीच रिश्तों में कोई मलीनता आ गई हो तो उसे आज ही यज्ञ में हमेशा की लिए स्वाहा कर देना है।
इस अवसर पर ससुराल पक्ष, परिवार जन, गायत्री परिवार तथा अपना घर महिला आश्रम के अध्यक्ष श्री तथा अपना घर पुरुष आश्रम के अध्यक्ष श्री सतीश सारस्वत जी के साथ प्रभुजनों और सेवा साथियों ने माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद और शुभ कामना प्रेषित की।
श्री मुरारीलाल शर्मा, श्री सतीश सारस्वत जी और चौधरी चरणसिंह की टोली ने यज्ञ संचालन किया।
यज्ञ के समापन पर श्री हरीश सैनी जी और वंदना सैनी ने अपना घर महिला आश्रम की सभी प्रभुजनों को अपनी तरफ से महा प्रसाद भोजन कराया।IMG 20251204 WA0020

IMG 20251204 WA0022 1

IMG 20251204 WA0021 1

44bebbb4ee0d4bb1bb6572dce2f20838

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!