उत्तर प्रदेशबस्तीलखनऊ

।। नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां जेब गर्म करने को कानून को ठेंगा दिखाते प्रधान व सचिव।।

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। सोनबरसा तथा पोखरनी मे धरातल से मजदूर नदारद मनरेगा के पन्नों पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी का सिलसिला जारी।।

💫 सचिव से साठ गांठ कर प्रधान मनरेगा की धारा 4 को ताख पर रखकर करवा रहे भ्रष्टाचार।

💫 फर्जी फोटो अपलोड कर पटल को कमाई का बनाया जरिया जिम्मेदार चुप्प।

💫 नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां जेब गर्म करने को कानून को ठेंगा दिखाते प्रधान व सचिव।

💫 बीडीओ की मिली भगत से सोनबरसा तथा पोखरनी में फर्जी हाजिरी के सहारे भ्रष्टाचार चरम पर।

🔥 सोनबरसा महेश के खेत के दक्षिण तालाब का जिर्णोद्धार कार्य तथा पोखरनी में शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य में फर्जी हाज़िरी।

🔥 विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा में 50 तथा पोखरनी मे 47 मजदूरों की लगी फर्जी हाजिरी से जुड़ा मामला।

06 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।

बस्ती ।। विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा तथा पोखरनी में भ्रष्टाचार का सिलसिला लगातार जारी है ।प्रधान मनमानी पूर्ण हाजिरी लगवा कर सरकारी धन खपाने में लगे हैं ।प्रधान द्वारा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा की धारा 4 की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ।साइड पर कम और पटल के पन्नों पर फर्जी मज़दूरों की हाजिरी लगवा कर सरकारी धन ऐंठने का जुगत किया जा रहा है ।

          प्राप्त समाचार के अनुसार बहादुरपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा में सोनबरसा महेश के खेत के दक्षिण तालाब का जिर्णोद्धार कार्य तथा पोखरनी में शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह अमृत सरोवर निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी मजदूरों की हाजिरी लग रही है ।प्रधान कार्ड धारकों के साथ धोखाधड़ी करके उनके हक की मजदूरी पर अपनी निगाहें जमाए बैठे हैं ।जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।ग्रामीणों ने मीडिया के धरातलीय निरीक्षण पर बताया कि धरातल पर काम कम और कागज के पन्नों पर ज्यादा विकास होता है ।ग्रामीणों ने सचिव व प्रधान पर साठगांठ कर मनरेगा की धारा 4 को ताख पर रखकर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा रहे हैं ।संवाददाता ने इस बात की पुष्टि के लिए जब और भी लोगों से बात किया तो उन्होंने बताया कि मस्टर रोल कब जारी हुआ यह तो पता नहीं लेकिन कुछ मजदूरों द्वारा कार्य करवाया गया था ।हालांकि धरातल पर मजदूर नही मिले के बावजूद मनरेगा के पन्नों पर फर्जी हाजिरी का सिलसिला लगातार चल रहा है ।

       खंड विकास अधिकारी को फोन करने पर उन्होंने मीडिया के फोन को नही उठाया । बात होने पर उनके भी विचारो को आपके सामने रखा जाएगा । फोन न उठाना इससे यह साफ हो जाता है कि वीडिओ साहब कमिशन खोर अधिकारी है। जो धरातलीय निरीक्षण कम अपने चैम्बर से दूरबीन लगाकर ज्यादा मनरेगा के कार्यों पर नजर रखते हैं इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने दिया है । बडा सवाल यह है कि क्या वीडिओ साहब अपने चहेते प्रधान व सचिव के कार्यों की जांच कर कार्रवाई करते हैं या फिर कमिशन की रकम बढ़ा कर मामले को वारा न्यारा करते हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!