A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

18 दिसंबर से चार दिवसीय 9 कण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

IMG 20251207 WA0121

IMG 20251207 WA0118सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वेदमाता माता गायत्री एवं पूज्य गुरू सत्ता के सूक्ष्म संरक्षण में 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को गायत्री प्रज्ञा मंडल मकरोनिया के तत्वाधान में कबीर वाटिका,राम दरबार के पीछे, मकरोनिया में वैद मंत्रों की अनुगुंजन में भूमिपूजन संस्कार आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया शामिल हुए। यह महायज्ञ जन–जन में जागृति, संस्कार, सत्कार्य और सामाजिक समरसता की राह दिखाने वाला विराट आध्यात्मिक अभियान है। 9 कुण्डीय महायज्ञ से क्षेत्र में शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक ऊर्जा एवं कल्याण का संदेश दूर–दूर तक प्रसारित होगा। चार दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में 18 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे से कलश यात्रा, सांय कालीन आरती, प्रसादी वितरण, 19 दिसंबर को देव पूजन, गायत्री महायज्ञ, पवन प्रज्ञा पुराण कथा एवं युग निर्माण, 20 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ, दीक्षा संस्कार अन्य सभी संस्कार, युवा चेतना शिविर, पावन प्रज्ञा पुराण कथा, 2400 दीपकों द्वारा दीप यज्ञ एवं 21 दिसंबर को गायत्री महायज्ञ, पूर्णाहुति, टोली विदाई और महाप्रसादी वितरण का आयोजन होगा। आयोजन समिति में सभी सदस्यों व गायत्री परिवार के परिजनों से आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर महंत पं.श्री केशव गिरी महाराज,नपाध्यक्ष मिहीलाल,डॉ.अनिल तिवारी, पार्षद बलवंत ठाकुर, विवेक सक्सेना, राजा रिछारिया, जितेंद्र खटीक, मुकेश पटेल, कपिल कुशवाहा, दिलीप कटारे,गंगा प्रसाद सक्सेना, एमडी त्रिपाठी, केदार शर्मा, बाबूलाल रोहित सहित आयोजन समिति सदस्य व गायत्री परिवार के सदस्यगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!