A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रस्सी का सांप मूवी की शूटिंग पुरी हुई फिल्म जल्दी रिलीज होगी

रस्सी का सांप मूवी की शूटिंग पुरी हुई फिल्म जल्दी रिलीज होगी

IMG 20251207 WA0036 2

जयपुर। आर. एफ. एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फीचर फिल्म ‘रस्‍सी का साँप’ की शूटिंग जयपुर में सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता राहत कुरैशी हैं, जिन्होंने एक बार फिर सशक्त विषय और मनोरंजक प्रस्तुति के जरिए राजस्थानी सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया है।

फिल्म में जयपुर और राजस्थान के कई प्रसिद्ध व प्रतिभाशाली कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है। प्रमुख कलाकारों में राहत कुरैशी, उग्रसेन तंवर, ज्योत्स्ना कौशिक, डी. के. प्रजापति, मुकेश पिपलीवाल, सुमित्रा बोहरा, महेश योगी, अजय नागर, अभिनव शर्मा, दीपक सोनी, हाफिज खान वारसी, त्रिलोक नवलखा, कृपा प्रसाद गौड़, दिनेश सिंह कुशवाहा, हेमेन्द्र शेखावत, हेम सिंह राठौड़ और एस. एन. लक्षकार शामिल हैं। सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से निभाया है।

फिल्म के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी सुनील और दिनेश हैं, जिन्होंने खूबसूरत और प्रभावशाली छायांकन किया है। वहीं मेकअप की जिम्मेदारी असलम खान और ममता ने संभाली है, जिन्होंने कलाकारों के लुक को बेहतरीन रूप दिया है।

फिल्म का निर्देशन राहत कुरैशी ने किया है, जिनके निर्देशन में थिएटर और फिल्म की जानी-मानी अभिनेत्री, लेखिका व निर्देशिका ज्योत्स्ना कौशिक और हेमेन्द्र शेखावत का विशेष सहयोग रहा है। फिल्म की कहानी आम आदमी और पुलिस के आपसी तालमेल पर आधारित है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा।

फिल्म की शूटिंग जयपुर के सिरसी रोड, बिंदायका सहित कई प्रमुख लोकेशनों पर की गई है। निर्माण पक्ष के अनुसार फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य शुरू किया जाएगा। फिल्म को निकट भविष्य में ओटीटी प्लेटफॉर्म या सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारियां चल रही हैं।

निर्माता-निर्देशक राहत कुरैशी का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी देगी। पूरी फिल्म टीम को विश्वास है कि ‘रस्‍सी का साँप’ राजस्थानी सिनेमा के दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाने में सफल होगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!