विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अन्तिम चरण को सफल बनाने के लिए रविवार को प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व अभियान से जुड़े हुए पदाधिकारियों की ली बैठक
एसआईआर भविष्य सुरक्षित करने वाला दस्तावेज – संजय राय
राष्ट्र की सुरक्षा व लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर जरुरी – संजय राय
शिक्षक-स्नातक एमएलसी समेत यूपी चुनाव -2027 में मिलेगी बंपर जीत – संजय राय
प्रदेश महामंत्री ने बैठक कर एसआईआर को लेकर की बिंदुवार समीक्षा
सुलतानपुर। विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अन्तिम चरण को सफल बनाने के लिए रविवार को प्रदेश महामंत्री संजय राय ने भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व अभियान से जुड़े हुए पदाधिकारियों की बैठक ली।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने एसआईआर को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर सिलसिलेवार समीक्षा की। उन्होंने कहा हम सब 11 दिसम्बर तक सभी कार्य स्थगित कर अभियान में पूरी ऊर्जा व ताकत से जुटे। उन्होंने कहा एसआईआर केवल मतदाता सूची का काम नही है।यह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा पार्टी का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर किया जाए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा राष्ट्र की सुरक्षा व लोकतंत्र की मजबूती के लिए एसआईआर जरुरी है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा आगामी शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव समेत 2027 यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक बार फिर ऐतिहासिक व बंपर जीत मिलेगी।उन्होंने कहा 11 दिसम्बर के बाद जब ड्राफ्ट प्रकाशित होगा उसके बाद छूटे व 18 साल पूरा करने वाले मतदाताओं को जुड़वाने व बोगस मतदाताओं को सूची से बाहर करने का अभियान भी चलाना होगा।जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त करते हुए कहा बूथ विजय के लिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण आवश्यक है।भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि आनन्द द्विवेदी के संचालन में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी,संदीप सिंह,डॉ प्रीति प्रकाश, विजय रघुवंशी,आलोक आर्या, विवेक सिंह, सुनील वर्मा,जगदीश चौरसिया,मनोज मौर्य, राजेश सिंह,राजित राम,अरूण जायसवाल, संजय सोमवंशी,चन्दन नारायन सिंह, डॉ रामजी गुप्ता, रेखा निषाद, सुमन राव कोरी,रामेन्द्र प्रताप सिंह,इन्द्रदेव मिश्रा, रीना जायसवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, प्रदीप शर्मा, राहुल भान मिश्रा,राम अभिलाष सिंह, राजेश चतुर्वेदी रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
23/02/2026
खरगोन न्यूज :- कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
23/02/2026
जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश
23/02/2026
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप सिंगापुर के साथ 6,650 करोड़ रुपए के तीन एमओयू पर हस्ताक्षर किए
23/02/2026
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात की
23/02/2026
संभल में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कई परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
23/02/2026
उत्तराखंड में प्रस्तावित कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा सहयोग प्रदान किया है। भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कि
23/02/2026
टेमासेक के चेयरमैन ने सीएम योगी से की मुलाकात, यूपी में निवेश को जताई उत्सुकता
23/02/2026
नकली *गुटखा-पान मसाला की बिक्री व काला बाजारी से टैक्स की चोरी , बड़े कारोबारियों पर मनमानी का आरोप!
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!