A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

निवाड़ी जिले ने एसआईआर कार्य 100% डिजिटाइजेशन किया पूर्ण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने SIR कार्यों में संलग्न अधिकारी कर्मचारियों को उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी

निवाड़ी जिले ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य में 100% डिजिटाइजेशन प्राप्त कर लिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जमुना भिडे ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी EROs, AEROs, पर्यवेक्षकों और BLOs को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी।
साथ ही उन्होंने सभी – DEO, CEOJPs, CMOs तथा अन्य विभागों के सहयोगी अधिकारियों जिनमें पटवारी, GRS, पंचायत सचिव,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण , तकनीशियन और अन्य कर्मचारीगण शामिल हैं, सभी को इस महत्वपूर्ण कार्य में उनके योगदान के लिए बधाई दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री विनीता जैन ने विशेष गहन पुनरीक्षण SIR कार्य में 100% डिजिटाइजेशन प्राप्ति पर जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा सभी EROs, AEROs, पर्यवेक्षकों और BLOs को उनके उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बधाई दी।

Back to top button
error: Content is protected !!