A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु नई समय-सारिणी लागू, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग समय निर्धारित

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर।

पीजी कालेज गाजीपुर में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति फॉर्म जमा करने और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को और अधिक सुगम, तेज व व्यवस्थित बनाने के लिए कॉलेज प्रशासन ने नई समय-सारिणी लागू कर दी है। अब छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है, जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर हो सके और प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार,

छात्राओं के लिए समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

छात्रों के लिए समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति फॉर्म की हार्ड कॉपी सहित सभी आवश्यक दस्तावेज क्रमवार लगाकर अनिवार्य रूप से लाने होंगे। फॉर्म जमा करने के बाद छात्राओं के बायोमेट्रिक सत्यापन का दिन एवं समय काउंटर पर मौजूद कर्मचारी मौके पर ही बताएंगे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य आवश्यक जानकारियां पहले ही कॉलेज के सूचना-पट्ट पर चस्पा की जा चुकी हैं, ताकि सभी विद्यार्थी समय से पूर्व पूरी जानकारी प्राप्त कर सकें।

प्राचार्य ने कहा कि यह नई व्यवस्था इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर डॉ. आई.आर. पाठक और छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लागू की गई है, ताकि प्रक्रिया के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।

अंत में कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय और नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है, जिससे कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Jitendra Maurya

Vande Bharat Live TV News Ghazipur Uttar Pradesh India
Back to top button
error: Content is protected !!