
🔴🔥 BIG BREAKING EXCLUSIVE: उन्नाव SRMS मेडिकल कॉलेज में खाकी का फिल्मी टशन! थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला दौड़े, छात्र पर झपटे—हॉल में घसीटकर की पिटाई…! Bad Touch का आरोप लगाने वाली छात्रा के परिवार पर कार्रवाई की मांग उठी 🔥🔴
उन्नाव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां SRMS मेडिकल कॉलेज में इंसाफ की मांग कर रहे छात्र और उनके परिजनों पर ही पुलिस भड़क उठी।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने सारे मामले को तूल दे दिया है। वीडियो में थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला खुद दौड़कर आते हुए दिखते हैं—
👉 छात्र पर झपटना,
👉 उसे धक्का देकर गिराना,
👉 और उसे जबरन हॉल में घसीट ले जाना,
यह दृश्य किसी एक्शन मूवी जैसा दिख रहा है लेकिन यह असल जिंदगी की घटना है… और बेहद चिंताजनक भी।
🔻पीड़िता ने लगाया मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर Bad Touch का गंभीर आरोप…
मामला तब गर्मा गया जब एक छात्रा ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर आरोप लगाया कि—
“मुझे चिकित्सा कक्ष में बुलाकर गलत तरीके से छुआ गया।”
परिवार और कॉलेज के छात्र इस मामले में कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
लेकिन इंसाफ की मांग करने पहुँचे पीड़िता के चाचा राहुल राजपूत को ही पुलिस की लाठी उठानी पड़ गई।
🔻पुलिस की भूमिका पर सवाल — कार्रवाई मांगने वालों पर ही क्यों बरसी खाकी?
गंभीर आरोपों के बावजूद:
- पुलिस ने पहले छात्रा की शिकायत पर त्वरित FIR नहीं लिखी,
- बल्कि तनाव बढ़ने पर पीड़िता के परिजन और छात्रों पर ही सख्ती शुरू कर दी,
- थानाध्यक्ष का वीडियो अब जनता में चर्चा का विषय बन चुका है।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि—
“छात्रा को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस ने दबंगई दिखाई।”
🔻अब बड़ा सवाल उठ रहा है: मेडिकल कॉलेज प्रशासन किसे बचा रहा है?
- क्यों मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर लगे आरोप की न तो मैडिकल जांच हुई
- न ही तत्काल पूछताछ?
- कॉलेज प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं
- पीड़ित परिवार दहशत में है और इंसाफ की मांग कर रहा है
🔴 जनता में गुस्सा — #JusticeForStudent ट्रेंड शुरू
सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं—
“यदि लड़की Bad Touch की शिकायत करेगी और पुलिस उसके परिवार को पीटेगी… तो छात्राएं शिकायत कैसे करेंगी?”
🔻प्रशासन मौन, छात्र संगठनों ने दिया अल्टीमेटम
उन्नाव छात्र संगठन और अभिभावक संघ ने:
- मेडिकल सुपरिटेंडेंट पर सख्त कार्रवाई,
- थानाध्यक्ष संदीप शुक्ला के व्यवहार की जांच,
- और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
यह घटना सिर्फ कानून-व्यवस्था पर नहीं, बल्कि महिला सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े करती है।
सरकार और पुलिस विभाग को तुरंत हस्तक्षेप करना होगा, वरना यह प्रकरण और बड़ा रूप ले सकता है।
✍ रिपोर्ट: अलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 संपर्क: 8217554083
🛡️ सत्य | सटीकता | निर्भीक पत्रकारिता







