A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल निवाड़ी आयोजित किया गया।

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति पांडे के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल निवाड़ी में बाल विवाह रोकथाम एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर श्रीमती नीलम नायक ने प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक तथा सामाजिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। यह न केवल सामाजिक कुप्रथा है बल्कि कानूनी अपराध भी है।

उन्होंने बताया कि लड़कियों की न्यूनतम वैवाहिक आयु 18 वर्ष तथा लड़कों की 21 वर्ष निर्धारित है। बाल विवाह कराने वाले अभिभावकों, पुरोहितों या संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना निःशुल्क चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी जा सकती है तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

नारे लगाए, लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बाल विवाह न करने व रोकने का संकल्प लिया।
नारे लगाए गए—
“18 से पहले शादी नहीं, पढ़ाई से बढ़ेगी जिंदगी”,
“बेटी को पढ़ाओ, बाल विवाह रोकाओ”

प्राचार्य का संबोधन

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अर्चना दीक्षित ने कहा कि बाल विवाह से बालिकाओं की शिक्षा रुकती है और समाज का समग्र विकास बाधित होता है। इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए कानून के साथ समाज की सामूहिक जिम्मेदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ और वन स्टॉप सेंटर से राखी नायक, सोनाली झड़खड़िया एवं विवेक सोनी उपस्थित रहै।

Back to top button
error: Content is protected !!