A2Z सभी खबर सभी जिले की

शेरपुर से हिंडौन होते करौली कलेक्ट्रेट पहुंची आभार रैली

शेरपुर से हिंडौन होते हुए करौली कलेक्ट्रेट पहुंची आभार रैली।
सोमवार को सर्व समाज चौबीसा व 84 गांव की सरदारी करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में करौली कलेक्ट्रेट आभार रैली पहुंची l
साथ ही जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वह राज्यपाल के नाम विधायक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया एवं पंचायत समिति मुख्यालय शेरपुर बनाए जाने की पुरजोर मांग रखी
रैली में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेडम तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा , अविनाश गहलोत, गजेन्द्र सिंह खींवसर, अरुण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौड़,विधायक दर्शन सिंह गुर्जर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़,भाजपा जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन सहित सभी भाजपाइयों के जिंदाबाद के नारे लगाए l
यह रैली सुबह 8:00 बजे 150 ट्रैक्टर 160 चार पहिया वाहन किसान बुग्गा ,6 बस तथा 100 मोटरसाइकिलों से शेरपुर से हिंडौन होते हुए करौली त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम रैली पहुंची
फिर वहां से जन सैलाब पैदल मार्च करते हुए करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर के नेतृत्व में हाथों में झंडी बैनर लेकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए डीजे पर बज रहे लोकगीतों पर नृत्य करते हुए व झूमते हुए महिलाओं द्वारा गीत गाकर सरकार का आभार प्रकट किया व जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर पंचायत समिति मुख्यालय शेरपुर रखने की बात कही l
रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया तथा इस रैली में सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया lIMG 20251209 WA0017

IMG 20251209 WA0016

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!