A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

FB IMG 1765266844247

FB IMG 1765266869443सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों तथा स्थानीय उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने कलश रखकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जल संकल्प दिलाते हुए बड़ामलहरा क्षेत्र के बानसुजारा बांध से 119 ग्रामों में हर घर शुद्ध पेयजल आपूर्ति के मॉडल का भी अवलोकन कर सराहना की। जल संकल्प में नदियों के पानी को नल से घर तक पहुंचाकर जल जीवन मिशन के इस पुनीत कार्य को सफल करेंगे और पानी का दुरुपयोग नहीं करेंगे। संकल्पित नदियों में धसान नदी (बानसुजारा बांध), तरपेड नदी (तरपेड बांध), कुटने नदी (कुटने बांध), काठन नदी ( काठ बांध), केन नदी (मझगवा बांध), बेबस नदी (पगरा बांध), धसान नदी (बंडा बांध) बेबस नदी (सीतानगर बांध) से पानी की शुद्धिकरण कर जिले में घर घर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जय माता स्व सहायता समूह एवं माला देवी स्वसहायता समूह ग्राम कैथोकर विकासखंड नौगांव द्वारा हैंडलूम उत्पादों को बनाने वाली बहनों से चर्चा की तथा उनकी कार्य प्रणाली को जाना तथा सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छतरपुर द्वारा एक जिला एक उत्पाद योजना अंतर्गत जी.आई. टैग लकड़ी फर्नीचर, जी.आई. टैग छतरपुर खजुराहो स्टोन क्राफ्ट, मदर टेरेसा महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम नयाखेड़ा जिला एवं विकासखंड टीकमगढ़ द्वारा बेल मेटल आर्ट (पीतल शिल्प कला), पार्वती स्व सहायता समूह ग्राम बमारी विकासखंड राजनगर जिला छतरपुर द्वारा मृदा, शिल्प कला, जय माता स्व सहायता समूह एवं माला देवी स्वसहायता समूह ग्राम कैथोकर विकासखंड नौगांव द्वारा म.प्र. हैंडलूम उत्पाद, मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड तथा जल जीवन मिशन मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित पीआईयू छतरपुर द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी और नगरीय विकास आवास विभाग अंतर्गत लगाए गए खजुराहो डब्ल्यूटीपी, एसटीपी और सीवरेज ट्रीटमेंट मॉडल का भी अवलोकन किया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, विधायक राजनगर अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बुंदेलखंड की विकास गाथा की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन, वंदे भारत रेल का छतरपुर आगमन, निर्माणाधीन सागर कानपुर हाईवे 34, खजुराहो से झांसी हाइवे 39, एनटीपीसी प्लांट बरेठी छतरपुर, केन बेतवा लिंक परियोजना, मध्य प्रदेश जल जीवन मिशन, सांदीपनि विद्यालय, शासकीय मेडिकल कॉलेज छतरपुर, मृदा शिल्प टेराकोटा क्राफ्ट धमना चंद्रनगर, नीति आयोग से निर्मित स्टेडियम छतरपुर, ग्रन्थालय (सेंट्रल लाइब्रेरी) एवं पर्यटन विभाग अंतर्गत विकास कार्य की प्रदर्शनी लगाई गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!