A2Z सभी खबर सभी जिले की

बरड़िया जागीर के युवक ने लगाई फांसी, “पुलिसकर्मी’ को मौत का ठहराया जिम्मेदार

नीमचIMG 20251209 WA0004 IMG 20251209 WA0003

मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम बरडिया जागीर में एक युवक मोहित पाटीदार (18) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मोहित ने अपनी मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट में मृतक ने कारू लाल गुर्जर नामक व्यक्ति का जिक्र किया है, जिसने खुद को मनासा थाने में बैठने वाला पुलिसकर्मी बताया था,मृतक के मामा धर्मराज पाटीदार ने बताया कि मोहित ने रविवार को ही फोन पर इंस्टाग्राम पर एक युवती से बातचीत होने की जानकारी दी थी। युवती ने खुद को चित्तौड़गढ़ क्षेत्र की बताया था, हालांकि आईडी असली थी या फेक, इसकी पुष्टि नहीं हुई थी।

मामा के अनुसार, उसी दिन दो व्यक्ति, जिनमें से एक ने खुद को कारूलाल गुर्जर बताते हुए मनासा थाने का पुलिसकर्मी बताया, मोहित के घर आए थे। उन्होंने मोहित का फोन लेकर परिजनों के सामने युवती की इंस्टाग्राम आईडी डिलीट करवाई। परिजनों का आरोप है कि इन दोनों व्यक्तियों ने मोहित और उसके माता-पिता से पैसों की मांग भी की थी।

परिजनों को शक है कि यदि इंस्टाग्राम आईडी फेक थी, तो हो सकता है कि मोहित को ब्लैकमेल किया जा रहा हो, जिसके दबाव में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया

सूचना मिलते ही मनासा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मनासा शासकीय चिकित्सालय के पीएम रूम में सुरक्षित रखवाया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला इंस्टाग्राम आईडी से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने पुष्टि की कि सुसाइड नोट में कारू लाल गुर्जर नामक व्यक्ति का जिक्र है, जिसे मनासा थाने में बैठने वाला बताया गया है। हालांकि, मनासा थाने में इस नाम का कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!