A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

पूर्व सैनिक का आरोप : टोल प्लाज़ा संचालन में भ्रष्टाचार, ठेकेदार पर धोखाधड़ी का आरोप,NHAI ने कहा पार्टनरशिप निजी मामला, अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

कोरबा : टोल प्लाज़ा संचालन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एक पूर्व सैनिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सैनिक ने बताया कि एक ठेकेदार ने टोल प्लाज़ा के संचालन के नाम पर उनके साथ पार्टनरशिप की थी और इस दौरान उनसे करोड़ों रुपये लिए गए। आरोप है कि अब ठेकेदार न तो पैसे लौटा रहा है और न ही किसी समझौते का पालन कर रहा है।

IMG 20251212 175602

पूर्व सैनिक ने बताया कि कई बार मांग करने के बावजूद राशि वापस नहीं की गई, जिसके विरोध में वे अमरन अनशन कर रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है और साथ ही यह भी आरोप लगाया कि NHAI के अधिकारी ठेकेदार पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

IMG 20251212 175641

इस मामले में NHAI अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि टोल संचालन से संबंधित पार्टनरशिप विवाद उनका विषय नहीं है, यह दोनों पक्षों के बीच का निजी मामला है। हालांकि अधिकारियों ने यह जरूर कहा कि यदि टोल प्लाज़ा में अवैध वसूली या नियम विरुद्ध गतिविधियों की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूर्व सैनिक का अनशन जारी है और उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक जांच शुरू नहीं होती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।IMG 20251212 175641

SANTOSH AGARWAL KORBA CHHATISHGARH

संतोष एक रचनात्मक और ज़िम्मेदार मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें कंटेंट क्रिएशन, कम्युनिकेशन और ऑडियंस एंगेजमेंट की अच्छी समझ है। तेज़ गति वाले माहौल में काम करने और प्रभावशाली मीडिया कंटेंट विकसित करने की क्षमता रखते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में कुशल हैं और मीडिया ट्रेंड्स व स्टोरीटेलिंग में गहरी रुचि रखते हैं। अपने कौशल को लगातार निखारते हुए ब्रांड और संगठन की मीडिया व कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजी को मज़बूत बनाना इनका उद्देश्य है।
Back to top button
error: Content is protected !!