A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कैमुर जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने भगवानपुर प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

13/12/2025

IMG 20251212 WA0221

 

जिला पदाधिकारी, कैमूर द्वारा भगवानपुर प्रखंड और अंचल का किया गया निरीक्षण एवं दिए गए आवश्यक निदेश!

 

आज दिनांक 12.12.2025 को जिला पदाधिकारी महोदय कैमूर श्री नितिन कुमार सिंह द्वारा भगवानपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यालय के कामकाज की समीक्षा की।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा भभुआ- भगवानपुर पथ से भगवानपुर प्रखंड अंचल होते हुए कसेर जाने वाले पद की स्थिति ख़राब पाई गई। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता आर डब्ल्यू डी को यथाशीघ्र मरम्मती कराने का निर्देश दिया गया।

IMG 20251212 WA0213

अंचल कार्यालय में राजस्व संग्रह, लगान, दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) और सरकारी भूमि की मापी तथा अतिक्रमण से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का निपटारा समय सीमा के भीतर करना सुनिश्चित करें।

 

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के क्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी तक 1700 एमटी धान की प्राप्ति की गई है जो लक्ष्य से काफी कम पाया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी भगवानपुर से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक शनिवार को थाना में होने वाले भूमि विवाद की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा जीवन प्रमाणीकरण के अभाव में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित लाभुकों का कैंप लगाकर जीवन प्रमाणीकरण कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी, भगवानपुर को दिया गया।

 

प्रखंड भगवानपुर अन्तर्गत नलजल योजना से वंचित टोलों में नियमानुकूल पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कार्यपालक अभियंता PHED को निदेश दिया गया।

 

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!