A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

ओरछा में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम आयोजित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण व्यास के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन, वरिष्ठ न्यायाधीश उमेश भगवती मुख्य अतिथि और मजिस्ट्रेट शुक्ला रहे उपस्थित

IMG 20251212 WA0028

निवाड़ी,ओरछा सार्वभौमिक कवरेज अभियान का आयोजन, न्यायालय अधिकारियों की रही उपस्थिति

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण व्यास के मार्गदर्शन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायाधीश उमेश भगवती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं मजिस्ट्रेट शुक्ला की विशिष्ट उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमजन को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की उपलब्धता, निःशुल्क दवाइयों, टीकाकरण तथा स्वास्थ्य अधिकार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। न्यायालय अधिकारियों ने भी अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त न्याय व्यवस्था की नींव है, इसलिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रत्येक नागरिक तक पहुँचना आवश्यक है।

अतिथियों ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उक्त आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एव चिकित्सा अधिकारी डा. अनिल झमनानी डा. सूर्याकांत पवैया, डा. गौरांगी श्रीवास्तव, विधिक सहायक आरिफ खान, एनएमए अजय शर्मा, लेब टेक्निेशियन, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, सहित अस्पताल स्टाप व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्वास्थ्य कर्मी एवं न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!