
जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडेय इंदौर मध्यप्रदेश से इंदौर प्रेस क्लब में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प
200 से ज्यादा मीडियाकर्मियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
ये भागदौड़ भरी जिंदगी…
थकना मना है ।
थकान ना हो इसकी अनिवार्य शर्त ये है कि शरीर स्वस्थ रहे। पत्रकार और मीडिया से जुड़े साथियों को इस बात का ख्याल रखना जरूरी है। बहरहाल रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सहयोग से आयोजित हेल्थ कैंप में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान की जिसमें हृदय, कैंसर, पेट, हड्डी, दांत, महिला, शिशु, नाक, कान, गला, आंखों के रोग सहित 22 तरह की नि:शुल्क जांचें की गई। 
इस मौके पर इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की डायरेक्टर डॉ. दीप्ति सिंह हाड़ा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री सतीश जोशी, श्री अरविंद तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार श्री हेमंत पाल, शैलेश पाठक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रितेश ईनानी सहित अनेक वरिष्ठजन मौजूद थे। इस मेगा हेल्थ कैम्प में 200 से ज्यादा मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों की नि:शुल्क ईसीजी, बीपी, शुगर की जांच, आंखों की जांच, घुटनों एवं हड्डी रोगों से संबंधित जांचें, खून की जांच और दंत परीक्षण एवं उपचार आदि किए गए।
आरम्भ में प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम ने स्वागत भाषण के साथ इंडेक्स संस्थान के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य पूनम शर्मा, श्याम कामले, विजय भट्ट आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया।
कैंप में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स, सहयोगी और स्टॉफ के प्रति टीम प्रेस क्लब आभार व्यक्त करता है….
#thanks
डॉ. पूजा बंसल, डॉ. सीमा यादव, डॉ. नंदनी, डॉ. अनन्या जैन, डॉ. साक्षी, डॉ. ऐश्वर्या महाजन, डॉ. अखिलेश सोलंकी, डॉ. मैत्रेयी दुबे, डॉ. अदिति भिड़े, डॉ. पंकज कोटिया, डॉ. कांची, डॉ. अविनाश, डॉ. रंजनमनी त्रिपाठी, डॉ. राजश्री सोनकर, डॉ. पूनम तोमर, डॉ. चिराग व्यास, पेथोलॉजी में अनुज पटेल, रोहित पंवार, कुलदीप निगवाल, विनोद ठाकुर, विष्णु डांगी एवं इशिका।
#विशेष_आभार
कोआर्डिनेटर श्री विनय तिवारी, श्री मानसिंह मालवीय, श्री देवपाल सिंह लोधी, श्री अनुराग सिंह।










