A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

69 वी राष्ट्रीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 दिसंबर से, टीमों का आना शुरू

FB IMG 1765861250139

FB IMG 1765861241016सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक/बालिका) बैडमिंटन प्रतियोगिता 17 दिसंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता के लिए देश के विभिन्न राज्यों की टीमें सागर आना शुरू हो गई हैं, जिसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसके लिए डेढ़ दर्जन से अधिक समितियों का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारी, प्राचार्य एवं शिक्षकों को लगाया गया है और अलग-अलग कार्यों का विभाजन भी किया गया है। सभी राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और मौसम के अनुसार गर्म पानी, रजाई आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई जा रही है। 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष से कम आयु वर्ग (बालक/बालिका) बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु कलेक्टर संदीप जी. आर. के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। सभी खेल मैदानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाओं के साथ उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार सभी आवास स्थलों पर भी लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय में पाँच-पाँच बेड रिजर्व रखे जाएं, आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी आवास स्थलों एवं मैदानों पर मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया जाए एवं आवास स्थलों पर गर्म पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, गद्दे, रजाई की उचित व्यवस्था रखी जाए। आवास स्थलों एवं खेल मैदानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतियोगियों को सभी प्रकार की सुरक्षा भी प्रदान की जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गर्ल्स प्रतियोगी यदि कहीं जाती है, तो उसके साथ उसके टीम मैनेजर के साथ स्थानीय व्यक्ति भी रहे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिन समितियों का गठन किया गया है, उनमें संयोजक, सहायक संयोजक एवं सदस्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से समन्वय के साथ कार्य करेंगे। प्रतियोगियों को आवास से खेल मैदान तक आने-जाने एवं स्टेशन से आवास स्थल तथा खेल मैदान तक आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें 24 घंटे के हिसाब से अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक समितियों का गठन किया गया है, जिसमें अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक एवं खेल शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है तथा उनके लिए सभी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया है।
संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग शत्रुंजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों/क्षेत्रों से लगभग 440 विद्यार्थी एवं 220 ऑब्जर्वर, मैनेजर, कोच इत्यादि प्रतिभागी होंगे। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता सागर शहर के तीन खेल मैदानों—नगर निगम स्टेडियम खेल परिसर एवं प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज मकरोनिया में आयोजित की जाएंगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!