A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेइन्दौरमध्यप्रदेश

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडे जी इंदौर मध्यप्रदेश से *जिंसी चौराहा–लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सड़क व एसटीपी निर्माण का आयुक्त ने किया निरीक्षण

आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रातः काल जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण, लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास निर्माणाधीन 35 एमएलडी एसटीपी एवं गांधी हाल का निरीक्षण किया।

जन प्रतिनिधि इंदौर रिपोर्टर पंडित श्री संजय पांडे जी इंदौर मध्यप्रदेश से *जिंसी चौराहा–लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सड़क व एसटीपी निर्माण का आयुक्त ने किया निरीक्षण*

 

आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रातः काल जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तिराहा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण, लक्ष्मीबाई प्रतिमा के पास निर्माणाधीन 35 एमएलडी एसटीपी एवं गांधी हाल का निरीक्षण किया।

 

एसटीपी निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने व गति बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिया के पास डाली जा रही सीवरेज लाइन का भी अवलोकन किया गया।

 

सड़क निर्माण निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बाधक निर्माण हटाने हेतु 7 दिन तक अनाउंसमेंट कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

गांधी हाल निरीक्षण के दौरान लाइट सुधार, सफाई व्यवस्था एवं मेंटेनेंस को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अर्थ जैन, श्री नरेंद्र नाथ पांडेय,कार्यपालन यंत्री श्री अश्विन जनवदे, श्री पीएस कुशवाह, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!