

जोगता थाना अंतर्गत दिनांक 8/11/2025 को राजेंद्र यादव पिता गिरजा यादव जोगता थाना के पीछे टाटा सिजुआ एक नंबर का रहने वाला है जिनका Vivo T -3 pro मोबाइल खो गया था जिस संबंध में जोगता थाना में संहा दर्ज किया गया था l संहा संख्या 12/2025 दिनांक 08/12/2025 अंकित किया गया था l उक्त संहा के आधार पर जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार के निर्देशानुसार ASI संतोष कुमार भगत ने उक्त मोबाइल को तकनीकी रूप से खोज बीन कर गोंदूड़ीह ओ पी क्षेत्र से बरामद किया और राजेंद्र यादव को सही सलामत मोबाइल सौंप दिया गया l मोबाइल मिलने के बाद राजेंद्र यादव ने जोगता थाना के पुलिस प्रशासन को धन्यवाद और आभार प्रकट किया l








