A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुरा आई.टी.सेंटर में की गई  मामेर मंडल की बैठक

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़#

उदयपुर ब्यूरो चीफ#लिम्बाराम उटेर# 

 

IMG 20251217 WA0033 1

कोटड़ा- मामेर मंडल की बैठक ग्राम पंचायत गुरा आई. टी.सेंटर पर सुबह 10 बजे रखी गई ।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष मामेर मालजीराम पारंगी ने कार्यकर्ताओ को कहा कि राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर 22 तारीख को रथयात्रा मांमेर मंडल की ग्राम पंचायत बेड़ाधर में सुबह 9 बजे पहुंचेगी जहां एल .ई. डी. तकनीक टीवी के माध्यम से लोगों व आमजन,कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं , घोषणाओ तथा विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी ।ठीक 11 बजे ग्राम पंचायत खोखरा में केबिनेट मंत्री माननीय बाबूलाल खराड़ी इस रथयात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे भाजपा कोटड़ा मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष एडवोकेट हिम्मत तावड़ ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा है कि सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर इस रथयात्रा में अपने अपने साधन मोटरसाइकिल,फॉरवीलर पर पार्टी के झंडे लगाकर यात्रा में बेड़ाधर से लेकर पूरे मामेर मंडल की पंचायतों में संगठन हित में समय देकर साथ चलना है ।सरपंच करण कुमार ,सरपंच रामलाल ,सरपंच सुरेश कुमार,सरपंच बनवारीलाल , सोहनलाल परमार, मीठालाल तराल ,पोपट तराल ,देवीलाल तराल,महिला मोर्चा अध्यक्ष जसीबाई ने सभी कार्यकर्ताओं को रथयात्रा में समय देने का आह्वान किया । जयंतीलाल पारंगी,उदयलालजी, हीरालालजी,बसंत कुमार, मालजी मनासी,बाबू बेगडिया,विक्रम कुमार, सतीश कुमार पारंगी आदि उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!