A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

जीपीएम जिले में भी एसआईआर के तहत प्रारूप(ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी की गई

दावा आपत्ति 22जनवरी तक और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 21 फरवरी2026 को होगा

वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
बुधवार 24 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ ।
===========> छत्तीसगढ प्रदेश में एसआईआर- मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण26 काम का प्रथम चरण पूरा हो गया है। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में भी भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ राज्य के दिशानिर्देश के अनुसार प्रारूप/ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर एक बैठक सह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। यह आयोजन जीपीएम जिले के कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और मीडिया जगत को जीपीएम जिले में हुए एसआईआर- मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण26 की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया अंतर्गत प्रारूप/ ड्राफ्ट मतदाता सूची 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित कर दी गई है। जानकारी अनुसार मतदाता सूची की मतदान केंद्रवार मुद्रित और डिजिटल प्रतियां सभी राजनीतिक दलों को भी उपलब्ध करवाई गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची सीईओ छत्तीसगढ की आधिकारिक वेबसाइट- ceochhattisgarh•nic•in और जीपीएम जिले की बेवसाइट- gurela-pendra- marwahi•gov•in पर भी प्रदर्शित की गई है। एसआईआर से संबंधित दावा आपत्ति दर्ज करवाने का समय 23 दिसंबर 2025 से लेकर 22जनवरी2026 तक तय किया गया है। इस दौरान सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और आपात्र नामों को हटाने के लिए आवेदन पत्र दिया जा सकता है। जानकारी अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21/02/2026 को किया जायेगा। सभी योग्य मतदाताओं के नाम को निर्वाचक नामावली में जोड़ने हेतु पूरे छत्तीसगढ प्रदेश मे विशेष शिविर भी लगाए जायेंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!