पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 27 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के व्यापक दौरा
पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 27 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के व्यापक दौरे पर निकलने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह पंचायत चुनाव से पहले पूरे प्रदेश का दौरा कर संगठनात्मक ढांचे की समीक्षा करेंगे और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे।
पंकज चौधरी अपने इस दौरे की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करेंगे। 27 दिसंबर को वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपने दौरे का शुभारंभ करेंगे। मथुरा को प्रतीकात्मक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां से वह पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।
दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मंडल, जिला और बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा करेंगे। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तय की जाएगी और संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व का फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।
सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी अपने दौरे में विपक्ष के मुद्दों का जवाब देने और संगठन में अनुशासन व समन्वय बढ़ाने पर भी जोर देंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा आगामी पंचायत चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों का अहम हिस्सा होगा, जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी।
Varanasi News: राजातालाब में भैरवनाथ मंदिर से चांदी की आंख चोरी, पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
12/02/2026
वार्ड संख्या 7 से मोo जसीम अंसारी ने प्रेस वार्ता करते हुए जनता से ब्रीफकेस ’ छाप पर मतदान करने की
12/02/2026
जनपद में नशामुक्ति के लिये शपथ*
12/02/2026
समर्पण दिवस पर कोरबा में गूंजा एकात्म मानववाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को भाजपा का भावपूर्ण नमन
12/02/2026
देहरादून के बाद हल्द्वानी में डबल मर्डर से दहला उत्तराखंड: नवीन मंडी परिसर में युवक-युवती के पत्थरों से कुचले शव बरामद, राजधानी के बाद कुमाऊं में भी कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
12/02/2026
युनानी डे के अवसर पर आयोजित हुआ सेमिनार
12/02/2026
सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जिला व ब्लॉक स्तर पर हुआ जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन
12/02/2026
जनगणना- 2027 के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
12/02/2026
विक्की रवानी चुनावी जनसम्पर्क अभियान जोरों पर वार्ड संख्या 04 में धनबाद नगर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई l वार्ड पार्षद विक्की रवानी उर्फ़ छोटू रवानी को क्षेत्र की जनता का अवतार समर्थन मिल रहा है जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड 04 के पार्षद प्रत्याशी डोर टू डोर जनसम्पर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की, विक्की रवानी उर्फ़ छोटू रवानी ने कहा उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड का विकास, पेयजल वैवस्था , स्वच्छता वैवस्था दुरुस्त और मजबूत करेंगे और सड़क एवं नाली का सुचारू रूप से निर्माण करेंगे l उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड को विकास की नई दिशा की ओर लेजाएंगे l
12/02/2026
पार्षद प्रत्याशी श्रीमति बंधना सिन्हा एवं युवा समाजसेवी कृष्णा लाला वार्ड संख्या:- 04 के जन-जन के लिए सदैव तत्पर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!