A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राज्यपाल सचिवालय के पत्र के आलोक में प्रभारी कुलपति ने ऑनलाइन बैठक कर विश्वविद्यालय अधिकारियों, पीजी हेडों और प्राचार्यों को दिए कार्रवाई के निर्देश

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय

राज्यपाल सचिवालय के पत्र के आलोक में प्रभारी कुलपति ने ऑनलाइन बैठक कर विश्वविद्यालय अधिकारियों, पीजी हेडों और प्राचार्यों को दिए कार्रवाई के निर्देश

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालयIMG 20251225 WA0038 (टीएमबीयू) के प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने बुधवार को गूगल मिट पर सभी अधिकारियों, पीजी हेडों और प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर राज्यपाल सचिवालय के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्ठू के द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। राज्यपाल सचिवालय द्वारा भेजे गए पत्र में विश्वविद्यालय को तीन बिंदुओं का अनुपालन कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सूचनाओं को अपलोड करने को कहा गया है। टीएमबीयू में भी उक्त निर्देशों का दृढ़ता पूर्वक पालन कर इसकी सूचना राज्यपाल सचिवालय को 5 जनवरी तक हर हाल में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए कुलपति ने ऑनलाइन बैठक में सभी को निर्देश दिए। प्रभारी कुलपति ने इसके लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों, पीजी हेडों और कॉलेज के प्राचार्यों को आदेश दिए हैं।
मालूम हो की बिहार लोक भवन पटना ने सभी विश्वविद्यालयों को विश्वविद्यालय के शिक्षण कार्यक्रमों, परीक्षा कार्यक्रमों, संकायवार दैनिक संचालित वर्गों की विवरणी प्राध्यापक के उल्लेख के साथ तथा वार्षिक परीक्षा कैलेंडर को विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर प्रतिदिन अद्धतन कर अपलोड करने का निर्देश दिया है।
प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने सेमेस्टर वाइज एडमिशन से लेकर परीक्षा और रिजल्ट तक का टीचिंग एवं एग्जामिनेशन कैलेंडर बनाने का निर्देश सभी पीजी हेडों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दिए हैं। अवकाश के दौरान ही शेड्यूल बनाने को कहा गया है। ताकि जनवरी में विश्वविद्यालय खुलते ही इसे अमलीजामा पहनाया जा सके। वार्षिक एग्जाम कैलेंडर के साथ वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का भी उल्लेख किया जाएगा। सभी वर्गों के सिलेबस को भी वेबसाइट पर डाला जाएगा।
कुलपति ने सभी अधिकारियों को सामूहिक टीम वर्क के साथ इस दिशा में काम करने को कहा है। उन्होंने कहा की टीएमबीयू के शिक्षकों में बहुत अच्छी टीचिंग और रिसर्च क्वालिटी है। बैठक के दौरान प्रभारी कुलपति प्रो. झा ने सभी शिक्षकों को नये साल की अग्रिम बधाई और शुभकामनायें भी दी हैं।
ऑनलाइन बैठक में डीएसडब्लू डॉ अर्चना कुमारी साह, कुलसचिव डॉ रामाशीष पूर्वे, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ रंजना, डॉ सुरेन्द्र सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ बिनोद ओझा, पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर सहित सभी पीजी विभागों के हेड, कॉलेजों के प्रिंसिपल आदि ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!