A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी को किया नमन

अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिले में मनाया गया सुशासन दिवस

FB IMG 1766665311295

निवाड़ी , भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को जिले में सुशासन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने कहा कि सुशासन दिवस का उद्देश्य पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकल्याणकारी प्रशासन के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा है, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।सुशासन दिवस के अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध सेवाप्रदान तथा प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सुशासन के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का संकल्प दोहराया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!