A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*पखांजुर में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा एवं अटल परिसर का हुआ भव्य अनावरण*


लोकेशन पखांजुर कांकेर
संबाददाता विजय माजूमदर
हेडिंग —
*पखांजुर में अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा एवं अटल परिसर का हुआ भव्य अनावरण*ôScreenshot 2025 12 25 15 37 14 29 7352322957d4404136654ef4adb64504 2 Screenshot 2025 12 25 15 37 44 24 7352322957d4404136654ef4adb64504
स्लैग–पखांजुर। नगर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा एवं अटल परिसर का अनावरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फारेस्ट विभाग के कर्मचारी गण कृषि विभाग के कर्मचारी गण जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के सी एम ओ ।नगरपंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष कपशी बंदे एबम पार साद गण प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एबम अंतागढ़ क्षेत्र विधयक विक्रम देव उसेंडी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके पश्चात अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में अटल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, उनकी सरलता, दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।अनावरण के उपरांत अटल परिसर का उद्घाटन किया गया, जिसे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। अतिथियों ने परिसर के निर्माण को नगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अंत में उपस्थित नागरिकों ने अटल बिहारी बाजपेयी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

Back to top button
error: Content is protected !!