A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशस्थानीय समाचार

निर्वाचन आयोग के रोल प्रेक्षक सतेन्द्र सिंह ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

निवाड़ी व पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची व व्यवस्थाओं की समीक्षा

IMG 20251225 WA0017

निवाड़ी , निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त रोल प्रेक्षक एवं सह संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं म.प्र. सतेन्द्र सिंह ने आज पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी विधानसभा क्षेत्रों अंतर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, मतदाता सूची की स्थिति एवं निर्वाचन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।
श्री सिंह वर्तमान में प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल तथा संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्था भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ हैं।
निरीक्षण के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जमुना भिडे, एसडीएम पृथ्वीपुर अशोक कुमार सेन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी रोल प्रेक्षक को दी गई।

Back to top button
error: Content is protected !!