A2Z सभी खबर सभी जिले की

बबीना टोल प्लाजा पर हुआ सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का कार्यक्रम

बबीना टोल प्लाजा आज सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में बबीना थानाप्रभारी जगदीश प्रसाद पाल के कर कमलों से फीता काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया इस कार्यक्रम मे सब इंस्पेक्टर मनु चौधरी और सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार भी मौजूद रहे। झांसी ललितपुर टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी ने सभी अतिथिगण को पुष्प देकर स्वागत किया तथा बबीना टोल प्लाजा पर रोड से गुजर रहे वाहन चालक जो हेलमेट पहने हुए थे उन्हें भी पुष्प देकर सम्मानित किया गया, रोड पर गुजर रहे लोगों को जागरूक किया, सड़क सुरक्षा को लेकर चाहे वह दो पहिया वाहन चार पहिया वाहन सभी लोगों से निवेदन किया जा रहा है कि सड़क पर चलते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें किसी भी प्रकार का नशा करके गाड़ी ना चलाएं दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए जिन गाड़ियों में बैक लाइट नहीं होती है जैसे ट्राली उन पर रिफ्लेक्टिव टैप लगाया जा रहा है निरंतर माइक द्वारा अलाउंस करके रोड पर चल रहे लोगों को बताया जा रहा है कि, वाहन को गलत दिशा में खड़ा ना करें ,वाहन चलाते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें, इस कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक विजय कौशिक, वरिष्ठ प्रबंधक अभिषेक सिंह, रणविजय, अंकित, प्रदीप, सोनू, बालेंद्र, पुष्पेन्द्र सहित टोल प्लाजा कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट

20260102 152741 20260102 160154

20260102 155901 20260102 160736 20260102 160211 20260102 152822प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

Back to top button
error: Content is protected !!