A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यनिवाड़ीमध्यप्रदेशमौसम और स्वास्थ्य

निवाड़ी SDM मनीषा जैन का स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

साफ-सफाई व प्रसूताओं के भोजन की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

Screenshot 20260102 194239 WhatsApp

निवाड़ी। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवाड़ी श्रीमती मनीषा जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की। विशेष रूप से साफ-सफाई की खराब स्थिति एवं प्रसूताओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आड़े हाथों लिया।

अस्पताल परिसर में गंदगी, वार्डों की स्थिति असंतोषजनक

निरीक्षण के दौरान SDM ने वार्डों, प्रसूति कक्ष, शौचालय एवं अस्पताल परिसर का अवलोकन किया। कई स्थानों पर साफ-सफाई का अभाव पाया गया। फर्श पर गंदगी, कचरा प्रबंधन में लापरवाही तथा नियमित सफाई न होने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।

प्रसूताओं को दिए जा रहे भोजन पर सवाल

निरीक्षण में प्रसूताओं को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं समयबद्ध आपूर्ति भी संतोषजनक नहीं पाई गई। SDM मनीषा जैन ने स्पष्ट कहा कि प्रसूताओं को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टीएल बैठक में कलेक्टर के निर्देशों की अवहेलना

उल्लेखनीय है कि पूर्व में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने तथा भोजन व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर SDM ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे गंभीर लापरवाही बताया।

तत्काल सुधार के निर्देश, कार्रवाई की चेतावनी

SDM मनीषा जैन ने अस्पताल प्रभारी एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने, भोजन की गुणवत्ता सुधारने तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में पुनः ऐसी लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!