A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

5 जनवरी को प्रस्तावित कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारी

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा से पूर्व कलेक्टर ने की विभागीय समीक्षा बैठक

IMG 20260102 WA0025

निवाड़ी। मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में दिनांक 5 जनवरी 2026 को प्रस्तावित कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दृष्टिगत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में दिनांक 7 एवं 8 अक्टूबर 2025 को आयोजित कलेक्टर–कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में विभिन्न विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक सुधारों को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन प्रतिवेदन (ATR) की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 5 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय बैठक प्रस्तावित की गई है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने जिले में संचालित समस्त विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप योजनाओं में गुणवत्तापूर्ण प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं सटीक पालन प्रतिवेदन सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें तथा उपलब्धियों एवं प्रगति से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी संकलित कर समय पर प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए

बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे एवं उन्होंने अपने-अपने विभागों की प्रगति से कलेक्टर को अवगत कराया।

Back to top button
error: Content is protected !!