A2Z सभी खबर सभी जिले कीनिवाड़ीमध्यप्रदेश

संयुक्त सचिव, भारत सरकार ने की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषक योजना की समीक्षा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों में योजना की प्रगति का लिया जायजा

IMG 20260102 WA0023

नईदिल्ली, निवाड़ी। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषक योजना अंतर्गत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य योजना के क्रियान्वयन, प्रगति, लाभार्थियों तक पहुँच एवं जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों की समीक्षा करना रहा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे विभागीय अधिकारियों के साथ सम्मिलित हुईं। बैठक के दौरान जिले में योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों, कृषकों को दिए जा रहे लाभ, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा लक्ष्य की पूर्ति की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

संयुक्त सचिव अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ पात्र कृषकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषक योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों की आय में वृद्धि करना, कृषि उत्पादकता बढ़ाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है, जिसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना आवश्यक है।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे ने जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजना का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और योजना से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Back to top button
error: Content is protected !!