A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलनिवाड़ीमध्यप्रदेश

गांवों की प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं, तराशने की जरूरत : विधायक अनिल जैन

तरीचरकलां में स्व. देव पटेल की स्मृति में आयोजित तृतीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन

FB IMG 1767534218455 FB IMG 1767534275858

निवाड़ी। प्रतिभाएं केवल शहरों तक सीमित नहीं होतीं, गांवों में भी अपार हुनर छिपा है, बस आवश्यकता है उन्हें सही दिशा और मंच देने की। यह विचार निवाड़ी विधायक अनिल जैन ने ग्राम तरीचरकलां में स्वर्गीय श्री देव पटेल की पुण्य स्मृति में आयोजित तृतीय विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अनिल जैन ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाएं आने वाले समय में जिला, प्रदेश, देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बताते हुए कहा कि खेल से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं यह अनुशासन, संगठन, टीम भावना और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देता है।
समापन समारोह के अवसर पर विधायक अनिल जैन ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे खेल आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खेल प्रेमी, युवा खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में पहचान बनाई।

Back to top button
error: Content is protected !!