
रोटरी क्लब नरवाना द्वारा राधेश्याम गौशाला में गौ सेवा का पुण्य कार्य
नरवाना।
रोटरी क्लब नरवाना द्वारा सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए राधेश्याम गौशाला में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर गौमाता के लिए सवामणि हरे चारे एवं भूसे की उत्तम व्यवस्था की गई, जिससे गौशाला में रह रही गौमाताओं को भरपूर पोषण प्राप्त हो सके।
इस सेवा कार्य में रोटरी क्लब नरवाना के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने हाथों से गौमाता की सेवा कर मानवता एवं करुणा का संदेश दिया। क्लब सदस्यों ने कहा कि गौ सेवा सबसे बड़ी सेवा है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
रोटरी क्लब नरवाना द्वारा समय-समय पर ऐसे सेवा कार्य किए जाते रहते हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने गौशाला प्रबंधन के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट निखिल चौधरी सेक्रेटरी रूपक बंसल विकास गुप्ता प्रदीप गर्ग योगेंद्र पाल गुप्ता अनूप गोयल सिद्धार्थ चौधरी वह छोटे बच्चे परिवार के सदस्य मौजूद रहे










