A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhadra news:पं. दीनदयाल की रोमांचक जीत, ओबरा को 4 विकेट से हराया

पं. दीनदयाल की रोमांचक जीत, ओबरा को 4 विकेट से हरायाIMG 20260105 WA0042 1
दुद्धी (सोनभद्र)।
टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी के तत्वावधान में 05 जनवरी 2026 को ओबरा और पं. दीनदयाल की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस पं. दीनदयाल की टीम के कप्तान श्रीधर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ओबरा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन बनाए। ओबरा की ओर से रोहित ने 7 छक्कों व 7 चौकों की मदद से 88 रन की शानदार पारी खेली। राजन ने 3 छक्कों व 2 चौकों की मदद से 33 रन, अभय ने 3 छक्कों व 2 चौकों के साथ 33 रन तथा अंबुज ने 3 छक्कों व 2 चौकों की सहायता से 30 रन बनाए।
गेंदबाजी में पं. दीनदयाल की ओर से श्रीधर ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, सौरभ ने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट और अभिषेक ने 4 ओवर में 57 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पं. दीनदयाल की टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 242 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अरमान की शतकीय पारी निर्णायक रही, जिन्होंने 13 छक्कों व 4 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। धूम ने 6 छक्कों व 6 चौकों के साथ 63 रन का योगदान दिया, जबकि रितेश ने 14 रन बनाए।
ओबरा की गेंदबाजी में दीपक ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, नीरज ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट और सुनील ने 3 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।
इस प्रकार पं. दीनदयाल की टीम ने ओबरा को 4 विकेट से पराजित किया। शानदार प्रदर्शन के लिए अरमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आयोजकों ने बताया कि 06 जनवरी 2026 को होने वाला अगला मुकाबला भभुआ और भदोही की टीमों के बीच खेला जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!