A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेश

एसडीएम ने बीजोर स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया

जल गुणवत्ता बनाए रखने नियमित जांच, साफ-सफाई और निगरानी के दिए सख्त निर्देश

IMG 20260105 WA0022 IMG 20260105 WA0021

निवाड़ी। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिडे के निर्देशानुसार एसडीएम सुश्री मनीषा जैन ने आज मध्य प्रदेश जल निगम द्वारा संचालित निवाड़ी समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम बीजोर स्थित वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, जल शोधन प्रक्रिया एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।
एसडीएम सुश्री जैन ने मौके पर पानी के सैंपल की जांच कराई और जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाटर स्टोरेज टैंकों की नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए तथा उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अशुद्धि या दूषित जल की आपूर्ति न हो।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर पानी के सैंपलों की जांच अनिवार्य रूप से की जाए और जांच से संबंधित रिपोर्ट विधिवत संधारित की जाए। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल गुणवत्ता की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!