A2Z सभी खबर सभी जिले की

महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के छठे दिन “साइबर सुरक्षा

FB IMG 1767789837465 महर्षि दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के विशेष शिविर के छठे दिन “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न्यू विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित और जिम्मेदार इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेश कुमार के मार्गदर्शन एवं एनएसएस प्रभारी श्री सुमित के नेतृत्व में किया गया। सत्र के दौरान स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को बताया गया कि आज के समय में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कितना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी कॉल व लिंक, ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने, तथा सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सावधानी से साझा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।
इसके साथ ही साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में भी अवगत कराया गया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित पोस्टर और नारे प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में यह संदेश दिया गया कि सावधानी ही साइबर सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।
यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सिद्ध हुआ और सभी ने साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!