
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 10 जनवरी 2026, नागपुर
======> मध्य रेलवे के अंतर्गत नागपुर रेल मंडल ने स्टेशन आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नागपुर रेलवे-स्टेशन में स्मार्ट डिजिटल लॉकर की व्यवस्था बनाई गई है। इस स्मार्ट डिजिटल लॉकर सुविधा के लिए तीन वर्ष का अनुबंध किया गया है। लॉकर व्यवस्था शुरू करने का उद्देश्य रेल यात्रियों को सुरक्षित अत्याधुनिक, पूर्णत: स्वचालित लगेज स्टोरेज सुविधा देना है। नागपुर रेलवे-स्टेशन के अपर क्लास वेटिंग हाॅल के कॉनकोरस क्षेत्र मे अत्याधुनिक डिजिटल लॉकर स्थापित किए गए हैं। यात्रीगण ओटीपी एवं क्युआर कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से बिना किसी रेल स्टाफ की मदद के स्वयं ही अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए भुगतान सहित पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल एवं कैशलेस है। डिजिटल लॉकर शुल्क व्यवस्था इस तरह से है-: मध्यम आकार के लॉकर के लिए 4 घंटे के शुल्क 55रू, 06 घंटे के लिए 70 रू, 24 घंटे के लिए 120 रू, शुल्क तय किया गया है। बड़े आकार के लॉकर के लिए 4 घंटे के लिए 70 रू, 06 घंटे के लिए 100रू, 24 घंटे के लिए 150 रू, शुल्क तय किया गया है। अतिरिक्त बड़े आकार के लॉकर के लिए 4 घंटे का शुल्क 100 रू, 06 घंटे का शुल्क 150 रू, 24 घंटे का शुल्क 250 रू।








