A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनताज़ा खबरदेशधार्मिकराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

चार दिवसीय गौ-ग्रास रथ यात्रा का शुभारंभ….

गौ सेवा के प्रति समर्पित भाव सेवा भाव रहेगा मुख्य उद्देश्य


डीडवाना कुचामन जिले के बोरावड़ शहर से  युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति, मकराना द्वारा संचालित गौवंश चिकित्सालय के तत्वावधान में चार दिवसीय गौ-ग्रास रथ यात्रा का शुभारंभ शनिवार प्रातः बोरावड़ स्थित बैरा वाले बालाजी से विधिवत रूप से किया गया। शुभारंभ अवसर पर आचार्य पंडित विमल पारिक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता की पूजा-अर्चना कर रथ यात्रा का प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर समिति संरक्षक विजय कुमार लड्डा, पवन चौखड़ा, भागचंद टांक, राजेश भाटी, तेजपाल बागड़ी, दीनदयाल भाटी, गजेन्द्र प्रजापत, मूलचंद टांक, सचिन टांक, कमल रूलवाड़, चंपालाल जांगिड़, भागचंद सोनी सहित महिला मंडल से राजन सोनी, कंचन कुमावत, संजू सोनी, रेखा सोनी, प्रिया व सारदा आदि उपस्थित रहे।

रथ यात्रा के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा गौसेवा हेतु उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान किया। समिति अध्यक्ष अंकित तंवर ने बताया कि रथ यात्रा के द्वितीय दिवस का आयोजन रविवार, 11 जनवरी 2026 को प्रातः 10:15 बजे से किया जाएगा।

द्वितीय दिवस यात्रा का मार्ग मंशा कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर से प्रारंभ होकर बोरावड़ रोड, बालाजी कॉलोनी, झंवर कॉलोनी, कातला रोड, घाटी चौराहा, गुणावती की ओर प्रवेश, गुणावती बाबा रामदेव जी मंदिर चौक, बगीची, गुल्ली दादी की ढाणी, ओम कॉलोनी होते हुए आठ वाले बालाजी मंदिर पर समापन होगा।

इस अवसर पर समिति संस्थापक सुरेश कुमावत (मकराना), अध्यक्ष अंकित तंवर, उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, श्याम सिंह (गुणावती), रमेश बागड़ी, राजू जांगिड़, श्याम कुमावत, देवेंद्र सोलंकी, नवीन सोलंकी, राहुल सैनी, विकास सांखला, कैलाश पारिक, गोपाल बागड़ी, धर्मवीर गुर्जर, प्रवीण सैनी, मगनीराम बिश्नोई, विशाल सैनी , पशुधन सहायक मुकेश रैगर सहित अनेक कार्यकर्ता व गौभक्त उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!