
जीपीएम जिले में अत्यधिक ठंड के चलते 05वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है
शिक्षकों को स्कूल आना होगा, जिला कलेक्टर आदेश जारी किया
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, बुधवार, 07 जनवरी 2026,
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही
=======> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिले में कक्षा 05वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश जीपीएम जिला कलेक्टर कमलेश लीना मंडावी जी के द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार यह अवकाश जीपीएम जिले के सभी शासकीय, गैर शासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त और समस्त बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों पर लागू होगा। आदेश के अनुसार विद्यालय के शिक्षक तथा अन्य कर्मचारियों को निर्धारित समय के अनुसार विद्यालयों में आना होगा। छत्तीसगढ में इस समय अत्यधिक ठंड शीत लहर चल रही है। ठंड के चलते कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर , सरगुजा मे भी प्राथमिक स्कूल 10 जनवरी 2026 तक के लिए बंद रखे गए हैं। जहां दो पारियों में स्कूल लगते हैं वहां सुबह के समय 09:30 बजे स्कूल लगेंगे।

















