A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारस्थानीय समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण कर घी,फ़िन्नी एवं खारी के नमूने लिए

आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु "शुद्ध आहार —मिलावट पर वार" अभियान के तहत कार्रवाई

IMG 20260107 WA0047 1 IMG 20260107 WA0045 1 IMG 20260107 WA0046 1

डीडवाना-कुचामन, – आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के दिशानिर्देशों की पालना में एवं जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी बताया की आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु “शुद्ध आहार —मिलावट पर वार” अभियान के तहत बुधवार को डीडवाना में बुद्धाजीकी फिन्नी, देवनारायण जी फ़िन्नी, मोतीजी स्वीट एवं इंडिया बेकरी का निरक्षण किया गया है एवं घी, फ़िन्नी एवं खारी ( वनस्पति से निर्मित) के नमूने लिए गए हैं। खाद्य विभाग लगातार सैंपल लेकर जन प्रयोगशाला से जांचे करवाई जा रही है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की जा रही है केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओ से खाद्य सामग्री क्रय एवं पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक, उपयोग दिनांक देखकर ही खरीदे।

इस दौरान टीम में बाबूलाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी राजू राम शामिल हुए हैं।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!