A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

78ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये

FB IMG 1767840809762

FB IMG 1767840826067सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर एवं उनकी टीम द्वारा विशेष चैकिंग अभियान के साथ-साथ ट्रेक्टर-ट्रालियों पर रेडीयम रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है। बिलहरा में 78 ट्रेक्टर-ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाया गया। यह कार्य इस लिए महत्वपूर्ण है कि ट्रालियों के पीछे की ओर लाईट की व्यवस्था नहीं होती है, इस कारण रात्रिकाल में पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने से कई बार दुर्घटनाएं घटित हुई है, जिससे जनधन की हानि होती है। कलेक्टर, सागर के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन ट्रेक्टर-ट्रालियों में रेडीयम रिफ्लेक्टर टेप लगाये जा रहे है। यात्री वाहनों एवं स्कूली वाहनों की चैकिंग कार्यवाही करते हुए 10 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 03 यात्री बसों में निधारित मानक के अग्निशमन यंत्र न होने से उन वाहनों से रू. 15000/- एवं दो स्कूल बसों में एचएसआरपी नम्बर प्लेट, रिफ्लेक्टर टेप नहीं, वाहन से संबंधित दस्तावेज मौके पर नहीं पाये गये, चालक का लायसेंस नहीं आदि कमियां पाये जाने पर रू. 3200/- इस प्रकार कुल राशि रू. 18200/- वसूल की गई है।क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुओं का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। अभिभावकों से भी अनुरोध किया जाता है कि स्कूल के लिए उपयोग में लाये जाने वाहनों की वह स्वयं जांच करें तथा निर्धारित क्षमता से अधिक छात्र/छात्राओं को बैठाने पर अथवा अन्य अनियमितता पाये जाने पर तत्काल कार्यवाही हेतु परिवहन जांच दल को अवगत कराने का कष्ट करें।
यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!