A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

थाना उचाना पुलिस ने चरस सप्लायर को दिल्ली से किया गिरफ्तार

थाना उचाना पुलिस ने चरस सप्लायर को दिल्ली से किया गिरफ्तारFB IMG 1767879669640

उचाना

थाना उचाना के प्रभारी उप नि. दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि CIA नरवाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दिलबाग उर्फ बागा वासी भडताना एवं रणधीर वासी बडौदा को मोटरसाइकिल सहित काबू किया।

जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 40 ग्राम चरस बरामद हुई । तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना उचाना में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया ।

तथा आरोपियों से पूछताछ के दौरान नशा सप्लायर नरेश वासी अदियाना (पानीपत) का नाम सामने आया था।

मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी रामनरेश उर्फ नरेश वासी अदियाना (पानीपत) को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी रामनरेश उर्फ नरेश वासी अदियाना को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।

Back to top button
error: Content is protected !!