A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नगर परिषद मकरोनिया में चल रहे विकास कार्यों का विधायक, नपा अध्यक्ष ने लिया जायजा

IMG 20260108 WA0092

IMG 20260108 190043

IMG 20260108 190133सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नगर पालिका परिषद मकरोनिया क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का आज नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया, नगर पालिका परिषद मकरोनिया अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया जिसमें रजाखेड़ी बजरिया में आम नागरिक,व्यापारी वर्ग, सब्जी वाले फल विक्रेताओं की सुविधा के लिए बन रहे विशाल टीन शेड का निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 पद्माकर नगर कॉलोनी में रहवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सड़क का चौड़ीकरण नाली निर्माण जिससे यातायात सुगम सुव्यवस्थित रहे, मकरोनिया चौराहे पर रिलायंस ट्रेंड मॉल के समीप बन रहे चौपाटी निर्माण, वार्ड क्रमांक 04 गंभीरिया में बन रहे इनडोर खेल स्टेडियम का निरीक्षण जिससे मकरोनिया में खेल गतिविधियों को सफलता मिले एवं मकरोनिया के भी प्रतिभावान खिलाड़ी अपने खेल को निखार सके एवं बढ़तुमा में बन रहे विशाल एवं दिव्य संत रविदास जी महाराज के मंदिर एवं मंदिर तक बन रहे बहुत ही सुंदर पहुंच मार्ग का निरीक्षण किया एवं वार्ड क्रमांक 15 गोपेश्वर वार्ड में बन रहे भगवान परशुराम जी मंगल भवन निर्माण का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मकरोनिया के सभी पार्षद मुकेश पटेल, कमलेश कुशवाहा पार्टी के सभी पदाधिकारी गण बाबूलाल रोहित,गंगाराम अहिरवार , डॉ परशुराम,श्रीमति उमा रजक ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार शर्मा नगर पालिका उपयंत्री सत्यम देवलिया, शनि जैन श्रीमति वर्षा साहू जी उपस्थित रही।

Back to top button
error: Content is protected !!