कोरियाछत्तीसगढ़

*शिक्षक संघ का Vsk aap के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया को ज्ञापन* ।

 

कोरिया – जिले में शिक्षकों का मोबाइल app के द्वारा अटेंडेंस को लेकर विरोध जारी है। कुछ दिनों पूर्व शासन ने vsk मोबाइल app के माध्यम से शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज करने को कहा है जिसका टीचरों में विरोध देखने को मिल रहा है इसी कड़ी में उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है जिसमें ऐप से टीचरों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराने मुख्य बिंदुओं पर ज्ञापन दिया – 

 

1. वर्तमान में अधिकांश शिक्षकों का व्यक्तिगत मोबाईल पुरानी तकनीक का है जो कि विभागीय एप्प संचालन के लिए अनुकूल नहीं है जिसमें CG VSK app इन्सटाल नहीं हो पा रहा है।

 

2. शिक्षकों के व्यक्तिगत मोबाईल में निजी बैंकिंग विवरण एवं पारिवारिक तस्वीरें / जानकारी रहती है। CG VSK app को एक्सेस देने से बैंकिंग फ्रॉड, डाटा चोरी, डीप फेक, AI के दुरूपयोग, पारिवारिक असुरक्षा और साईबर खतरे की आशंका हमेशा बनी रहेगी।

 

3. CG VSK app के माध्यम शिक्षकों की उपस्थिति लेना व्यवहारिक नहीं है और यह शिक्षकों की निजता एवं वित्तीय सुरक्षा से जुड़ा गम्भीर विषय होने के कारण आपत्तिजनक है।

 

 निजी मोबाईल से शिक्षकों के हाजिरी लगाने के App CG VSK का विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला कोरिया के जिलाध्यक्ष विश्वास भगत,,, ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत कमलेश मारिक, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र राजवाड़े,, उपाध्यक्ष प्रदीप साहू ,, विनोद मिश्रा, तथा ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर सुरेश एक्का ,जितेंद्र सिंह मीडिया प्रभारी, परम सिंह एवं दोनों विकास खण्ड के शिक्षको की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!