
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, नागपुर शुक्रवार 09/01/2026
=======> पतंगबाजी के दौरान नायलॉन मांजे के बढ़ते हुए उपयोग और इससे होने वाले खतरे को ध्यान मे रखकर नागरिकों में जनजागृति लाने के उद्देश्य से सिंधु एजुकेशन सोसायटी एवं इंडियन टेक्स पेयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 जनवरी दिन शनिवार 2026 को वाॅकथाॅन का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी एक पत्र परिषद में एसईएस के सचिव के माध्यम से दी गई। जानकारी के अनुसार यह वॉकथॉन समाज में नायलॉन मांजे के दुरुपयोग और इससे होने वाले खतरे से परिचित करावायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वॉकथॉन में करीब 3500 स्कूली बच्चे और हर उम्र के नागरिक भी हिस्सा लेंगे। जानकारी अनुसार पांच किमी• की लंबी इस वाॅकथाॅन में प्रमुख रूप से पांचवीं से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र भाग लेंगे। मालूम हो कि एसईएस और आईटीए के द्वारा गत तीन वर्षों से इस वॉकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। नागपुर के पुलिस आयुक्त डॉ• रवींद्र सिंघल जी तथा जोन क्रमांक-06 के डीसीपी संदीप पखाले जी की उपस्थिति में दस जनवरी सुबह सात बजे इस वाॅकथाॅन को हरी झंडी दिखाई जायेगी। वाॅकथाॅन से पहले इसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियों में जोश लाने के उद्देश्य एसईएस , जरीपटका के मैदान में जुमबा का आयोजन भी किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आयोजन में भाग लेने वालों को टी शर्ट, कैप, तथा प्रमाण पत्र भी देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा।









