A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूपी के गांव में 26 जनवरी को आयोजित की जाएंगी ग्राम सभा – नेशनल ट्रेनर अमित तोमर संस्कृति मंत्रालय -मेरा गांव मेरी धरोहर पर लेवल 2 का प्रिट लखनऊ में द्वितीय बैच संपन्न

लखनऊ। ग्राम सभाओं के लिए पैन इंडिया क्षमता निर्माण कार्यक्रम लेवल 2 के अंतर्गत मेरा गांव मेरी धरोहर विषय पर जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय बैच संपन्न हुआ।

यूपी के गांव में 26 जनवरी को आयोजित की जाएंगी ग्राम सभा – नेशनल ट्रेनर अमित तोमर संस्कृति मंत्रालय
-मेरा गांव मेरी धरोहर पर लेवल 2 का प्रिट लखनऊ में द्वितीय बैच संपन्न

लखनऊ। ग्राम सभाओं के लिए पैन इंडिया क्षमता निर्माण कार्यक्रम लेवल 2 के अंतर्गत मेरा गांव मेरी धरोहर विषय पर जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर का एक दिवसीय प्रशिक्षण पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय बैच संपन्न हुआ।IMG 20260109 WA0001 IMG 20260108 WA0010 IMG 20260109 WA0003 IMG 20260109 WA0002 1 IMG 20260108 WA0009 IMG 20260109 WA0005 1 IMG 20260109 WA0004 2 IMG 20260108 WA0004 IMG 20260109 WA0006 3 IMG 20260108 WA0005 IMG 20260108 WA0006 IMG 20260108 WA0007 IMG 20260108 WA0008 2 IMG 20260108 WA0000 3 जिसमें मेरा गांव मेरी धरोहर के निदेशक मयंक शेखर ने ऑनलाइन जुड़कर दिल्ली से आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एक दिवसीय टीओटी में मेरा गांव मेरी धरोहर योजना उत्तर प्रदेश के नोडल एस एन सिंह संयुक्त निदेशक पंचायती राज के दिशा निर्देशन में द्वितीय बैच का शुभारंभ पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान प्रिट की स्टेट कंसलटेंट श्रीमती सुनीता सिंह, फैकल्टी मनीष कुमार मिश्रा एवं आशीष कुमार तिवारी, मेरा गांव मेरी धरोहर संस्कृति मंत्रालय के नेशनल ट्रेनर अमित कुमार सिंह तोमर द्वारा संयुक्त रूप से करते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की। राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने कहा कि यूपी में 26 जनवरी को आयोजित की जाएगी ग्राम सभा जिसकी तैयारी की जा रही है। जनपद स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों की टीओटी में राष्ट्रीय प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह तोमर ने प्रशिक्षण देते हुए क्षेत्र प्रश्नावली को कहानी, उदाहरण, समूह चर्चा, पीआरए आदि के माध्यम से समझाया तथा पंचायत और गांव की पहचान, सांस्कृतिक महत्व, मूर्त विरासत स्थल, अमूर्त सांस्कृतिक प्रथा, परंपरा और जीवंत विरासत, आयोजन, उत्सव, मेला, सांस्कृतिक व्यवसायी, कारीगर, सांस्कृतिक संस्था, स्थान, वस्तु, कलाकृति एवं पंचायत का सांस्कृतिक विवरण आदि की जानकारी देते हुए वेबसाइट एमजीएमडी.जीओवी.इन का लाइव डेमो आदि कर विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया। पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान प्रिट के फैकल्टी मनीष कुमार मिश्रा, आशीष कुमार तिवारी आदि द्वारा टीएमपी पोर्टल पर फीडबैक, प्रतियोगिता व ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी कराए गए। प्रशिक्षण में लखनऊ, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, झांसी, जालौन, ललितपुर, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी आदि जनपद से तीन- तीन मास्टर ट्रेनर ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रमुख रूप से नीरज मिश्रा, विवेक मिश्रा, विनय प्रकाश वर्मा, योगेंद्र सिंह, अजय कुमार पटेल, विमलेश सरोज, जानकी राम, रवीश खान, शिवा शुक्ला सहित एडीपीआरओ, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी, एनजीओ सेक्टर से मास्टर ट्रेनर, तकनीकी सहायक, इंजीनियर प्रमुख रहे। स्टेट कंसल्टेंट श्रीमती सुनीता सिंह ने बताया कि अंतिम तृतीय बैच का आयोजन शुक्रवार 9 जनवरी को आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। फैकल्टी मनीष कुमार मिश्रा ने संस्कृति मंत्रालय के नेशनल ट्रेनर अमित कुमार सिंह तोमर सहित सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!