A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेवासमध्यप्रदेश

सीएमएचओ डाॅ.बेक के निर्देश पर भौरासा में संचालित प्रायवेट क्लीनिकों का औचक निरीक्षण,नियम विरूद्व संचालित मिले  

सीएमएचओ कार्यालय में बिना पंजीयन के संचालित करते मिले क्लीनिक,अन्य पैथी में कर रहे उपचार,सभी को नोटिस किया जारी

IMG 20260112 WA0229 1

देवास। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशन एवं कलेक्टर श्री ऋतुराजसिंह के मार्गदर्शन में देवास जिले में संचालित प्रायवेट नर्सिंग होम,क्लीनिक और सोनोग्राॅफी पैथालाॅजी सेन्टरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। सोमवार को विकासखण्ड सोनकच्छ के नगर भौंरासा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संतोष कोतकर व टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर शासकीय सहित प्रायवेट क्लीनिक में जाॅच कर कार्यवाही कि गयी।

 

सीएमएचओ डाॅ बेक ने बताया कि सौनकच्छ के नगर भौंरासा में संचालित प्रायवेट जैदी क्लीनिक ,श्रीखेडापति क्लिनिक, एण्ड होम्योपैथी सेन्टर, संवित डेंटल केयर क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। जैदी क्लीनिक का संचालन डाॅ जाहिर अब्बास जैदी डी.एच.बी (आयुर्वेद रत्न ) द्वारा किया जा रहा था क्लीनिक का पंजीयन हाम्योपैथी में करवाया गया लेकिन नियम विरूद्व अन्य पैथी के द्वारा क्लीनिक का संचालन करते पाये गये साथ ही कई बिमारियों का उपचार करने सम्बंधित प्रचार सामग्री पायी गयी नियम विरूद्व संचालन करने पर नोटिस जारी किया जावेगा।

 

भौंरासा में श्रीखेडापति क्लिनिक, एण्ड होम्योपैथी सेन्टर का संचालन डाॅ संजय यादव बी.एच.एम.एस द्वारा किया जा रहा था इनके द्वारा सीएमएचओ कार्यालय में क्लीनिक का पंजीयन नही करवाये जाने पर तत्काल बंद करवाया इनको नोटिस जारी कर निर्देष दिये कि 03 दिवस में क्लीनिक संचालन सम्बंधित समस्त योग्य दस्तावेज जाॅच करवाकर नियमानुसार पंजीयन करवायें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

IMG 20260112 WA0230

भौंरासा में संवित डेंटल केयर क्लीनिक का डाॅ वैभव शर्मा द्वारा क्लीनिक का सीएमएचओ कार्यालय में बिना पंजीयन के संचालन किया जा रहा था, साथ ही बायोमेडिकल वेस्ट का उचित प्रबंधन नही किया जा रहा था क्लीनिक बंद करवाया इनको नोटिस जारी कर निर्देष दिये कि 03 दिवस में क्लीनिक संचालन सम्बंधित समस्त योग्य दस्तावेज जाॅच करवाकर नियमानुसार पंजीयन करवायें अन्यथा वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

 

टीम की कार्यवाही की जानकारी क्षेत्र में लगने से कई क्लीनिक झोला छाप डाक्टर क्लीनिक बंद कर भाग गये। टीम द्वारा ग्राम सवरसी में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया जहा सीएचओ अनुपस्थित पायी गयी इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया जावेगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरासा में निरीक्षण कर प्रसव केन्द्र में गर्भवती महिलाओं का हाई-रिस्क प्रबंधन एवं सुरक्षित प्रसव की जानकारी ली एवं आवष्यक निर्देष दिये।

निरीक्षण टीम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ संतोष कोतकर,, उप जिला मीडिया अधिकारी  कमलसिंह डावर,अजय डेविड,अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!